छात्रवृति घोटाला- नटवर लाल की हालत बिगड़ी

0
986

‌‌‌बक्सर खबर : छात्रवृति घोटाले में गिरफ्तार रवि प्रकाश की हालत अचानक खराब हो गयी है। सोमवार को ही नगर थाने की टीम ने इसे गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेजने ही वाली थी। उससे पहले ही बीमार हो गया। वह भी इतना गंभीर कि उसे सदर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। शहर के कोइरपुरवा इलाके में यह किराए पर रहता था। मूल रुप से यह धनसोई थाना के खोचरियां गांव का रहने वाला है। पुलिस को इसने पूछताछ में बताया कि वह दो बालिका विद्यालयों का संचालक है। वह अन्य दो के बारे में नहीं जानता। इसके हाथ कितने रुपये लगे। पूरी रकम में कौन-कौन हिस्सेदार बने। यह सब पुलिस उससे नहीं पता लगा पायी है। इससे पहले ही वह बीमार हो गया है। फिलहाल सदर अस्पताल में उसकी सेवा हो रही है। वहां डाक्टर कम पुलिस वाले ज्यादा उसका ध्यान रख रहे हैं। अगर कहीं निकल भागा तो लेने के देने पड़ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here