चौबीस घंटे में खतरे के निशान तक पहुंच जाएगा पानी

0
3696

‌‌‌बक्सर खबर : गंगा का जलस्तर एकबार फिर उफान पर है। हमने तीन दिन पहले ही सूचना दी थी, जलस्तर बढ़ेगा। बुधवार को पानी का वाटर लेबल 59. 20 तक पहुंच गया है। जिसका असर साफ दिख रहा है। शहर के रामरेखा घाट के विवाह मंडप पर पानी चढ़ गया है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार प्रति घंटे 1. 5 सेंटी मीटर पानी बढ़ रहा है। अर्थात गुरुवार की रात तक पानी खतरे को निशान तक पहुंच जाएगा। जिले में डेंजर लेबल 60. 32 मीटर है। पानी के दबाव का जिक्र करने पर कार्यपालक अभियंता श्री सिंह ने बताया कि वाराणसी में प्रति घंटे 4 सेटीमीटर व इलाहाबाद में 3 की रफ्तार से पानी बढ़ रहा है। अगर पानी खतरे के निशान तक पहुंच गया तो क्या होगा ? उन्होंने माना कि अभी फिलहाल कोई खतरा नहीं है। वर्ष 2012-13 में वाटर लेबर 61 मीटर तक पहुंच गया था। तब भी तटबंध यथावत रहा। बावजूद इसके चारो तरफ सतर्कता बरती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here