चुनाव में जाल ब्रम्हपुर में सामने आये फर्जी वोटर

0
536

बक्सर खबरः त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आठवें चरण का मतदान 22 मई को ब्रम्हुपर में होना है। इसी बीच दियारांचल में फर्जी वोटर जुड़ने का मामला प्रकाश में आया। इसे प्रशासनिक चुक कहे या फिर बीएलओ की धांधली। परन्तु जब से इसकी शिकायत मिली है। तब से ब्रम्हपुर बीडीओ समेत पुलिस पदाधिकारियों के होश उड़ गये है। इस मामले में कोई भी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार ने पहले पल्ला झाडते हुये बोले कि हमें इस बारे में कुछ पता नही है। फिर फोन कर बक्सर खबर को बताया कि जो विधान सभा चुनाव में है वही है। कोई बढ़ा नही है। यह मामला ब्रम्हुपर प्रखंड के दक्षिणी नैनिजोर के बुथ संख्या 72 वार्ड नम्बर 09 (पैक्स गोदाम) में लगभग तीन गुना से अधिक मतदाता जुड़ गये है। इसकी सुचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय बीड़ीओ दी गयी है। इस मामले में सरोज तिवारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव में लगभग 350 मतदाता थे जो अभी बढ़ कर 900 सौ से पार कर गये है। सुची में उन विरादरी का नाम है। जो कि इस गांव में है ही नही। जैसे चैबे, कुर्मी, साहनी पुरे गांव में नही मिलेगें। पड़ोस के गांव महुआर, जवही, निमेज, शाहपुर, गांव के लोगों का नाम भी जुड़ा है। इसका कारण है कि बीएलओ विष्णु देव यादव का भतीजा उमेश यादव मुखिया पद पर चुनावी मैदान में है। वही गांव के मुखिया बेबी देवी के प्रतिनिधी ठाकुर जी और बीडीसी सत्यदेव तिवारी ने भी इस मामले की पुष्टी की है। इसके अलावे प्रदीप राम, गौरी शंकर तिवारी समेत दर्जनों लोगों ने इसकी शिकायत बीडीओ से की है। बीडीओ श्री भगवान झा के सरकारी नम्बर 9431818026 पर तीन बार फोन करने के बाद भी रिसीव नही किये।

डीएम रमण कुमार ने दिये जांच के आदेश

डीएम द्वारा जारी बयान
डीएम द्वारा जारी बयान

1 COMMENT

  1. In brahampur area named village pandeypur a fake candidate is standup for the post of mukhiya who lives in faridabad delhi ncr reson her name is Kanchan Devi wife of Amarnath Paswan it is 100% true can anybody take action against her

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here