गुरुजी हुए बदनाम, आशिक व यारों ने मनाई रंगरेलियां

0
4024

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर थाना के निमेज हाई स्कूल में जिस छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। उसकी कहानी कुछ और  ही सामने आ रही है। शिक्षक गणेश यादव पर आरोप लगा है। उनकी उम्र 56 वर्ष है। एक बार पहले हार्ट की सर्जरी भी हो चुकी है। वे चलते भी हैं तो संभलकर। ऐसे में छत पर बुलाकर युवती से जबरन दुष्कर्म करने की बात किसी को पच नहीं रही है। उन्हें पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है। एक शर्त रखी गई है। जब जरुरत होगी, बुलाने पर आप आएंगे और जांच में मदद करेंगे। इस मामले में पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा स्वयं नजर जमाए हुए हैं।

अब तक की जांच में पता चला है। यह घटना छत के उपर की नहीं। विद्यालय के पीछे स्थित पुराने भवन की है। जहां लड़की स्वयं किसी युवक के साथ वहां तक गई थी। जिसका नाम भी पुलिस के सामने आ गया है। देखने वालों ने यह भी बताया है। युवक कमलेश के जाने के बाद उस तरफ कुछ और युवक भी गए थे। उन सभी ने मिलकर लड़की के साथ आपत्ति जनक हरकतें की। पुलिस अभी इसे दुष्कर्म नहीं मान रही। क्योंकि मेडीकल रिपोर्ट अप्राप्त है। पर वहां जो हुआ है। उसका हाल घटना स्थल स्वयं बया कर रहा है। लेकिन, चौकाने वाली बात यह है कि युवति ने गुरुजी पर यह आरोप क्यूं लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here