गणतंत्र दिवस पर जिले की झोली में आए बारह पुरस्कार

0
503

बक्सर खबर : गणतंत्र दिवस पर जिले की झोली में बारह पुरस्कार आए हैं। जिससे हमारे जिले का मान बढ़ा है। पुरस्कारों की इस सूची में बिहार गौरव सम्मान से लेकर निर्वाचन आयोग का बेस्ट प्रैक्टिस अवार्ड तक शामिल हैं। ऐसे मौके कभी-कभी आते हैं। जिले को जो पुरस्कार मिले हैं। उनमें सबसे खास रहा बिहार गौर व सम्मान। डालते हैं इन सम्मान पर एक नजर।

राज्यपाल रामनाथ कोबिद से बिहार गौरव सम्मान लेते डा: संजय कुमार

बिहार गौर सम्मान
बक्सर : डा संजय जिन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रामनाथ कोबिद ने पुरस्कार प्रदान किया। वायु सेना अधिकारी रहे संजय कुमार जिले के डुमरी के रहने वाले हैं। उन्होंने ऐसे तकनीक विकसित की है। जिससे वायुसेना अपने लड़ाकू विमान को दुश्मन के रडार से बचा सकती है। इसके लिए उन्हें 8 अक्टूबर को राष्ट्रपति भी पुरस्कार प्रदान कर चुके हैं। डां संजय कुमार के बारे में जानने के लिए क्लिक करें यह लिंक —

राज्यपाल ने दिया डुमरी के संजय कुमार को बिहार गौरव का सम्मान
बक्सर(26 जनवरी): http://www.buxarkhabar.com/?p=21757

पुरस्कार ग्रहण करते रमण कुमार

भारत निर्वाचन आयोग ने दिया पुरस्कार
बक्सर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बेस्ट इलेक्टोरोल पुरस्कार जिले को प्रदान किया गया है। 25 जनवरी को राष्ट्रीय  मतदाता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी रमण कुमार को यह पुरस्कार राज्य के मुख्य निर्वाची अधिकारी अजय नायक व मुख्य सचिव अंजनी कुमार ने प्रदान किया।
बीएलओ ने बजाया डंका, आठ को मिला पुरस्कार
बक्सर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन सूची के लिए बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल अफसर अर्थात बीएलओ को भी सम्मानित किया गया। पूरे बिहार में कुल दस बीएलओ इसके लिए चयनित हुए। जिसमें आठ बक्सर के ही रहे। यह भी गर्व का विषय रहा। इनके नाम इस प्रकार हैं। पुनम कुमार बूथ संख्या 3, मधुबाला देवी बूथ संख्या 150 , जनारदन राम बूथ संख्या 240 तीनों विधान सभा क्षेत्र बक्सर। अखिलेश कुमार बूथ संख्या 118, विनिता गुप्ता बूथ संख्या 160, दोनों विधानसभा क्षेत्र डुमरांव, रामजी राम बूथ संख्या 10, रविन्द्र कुमार सिंह बूथ संख्या 248, पुनम कुमारी बूथ संख्या 255, तीनों विधानसभा क्षेत्र राजपुर। इन आठ में चार महिलाएं शामिल हैं। जो आंगनबाड़ी सेविका हैं। यह पहला मौका है। जब जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने इतना बेहतर प्रदर्शन किया है। निर्वाचन आयोग से मिले सम्मान की जानकारी के लिए क्लिक करें यह लिंक —

बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्वाचन आयोग ने किया डीएम को सम्मानित
बक्सर(25 दिसम्बर): http://www.buxarkhabar.com/?p=21733

एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा व इनसेट में गृह विभाग द्वारा भेजा गया मेडल

एसपी को मिला विशिष्ट सेवा मेडल
बक्सर : जिले के पुलिस कप्तान उपेन्द्र कुमार सिन्हा को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदान किया गया। इसकी सूचना गृह मंत्रालय ने सीधे डीजीपी कार्यालय पटना को दी। एसपी को मिले सम्मान के लिए पढे यह पूरी खबर —-

नहले पर दहला : डीएम के बाद एसपी को मिला भारत सरकार का मेडल
बक्सर(25 जनवरी): http://www.buxarkhabar.com/?p=21736

यूपी पुलिस का चालक जाफर अली

जाफर को मिला यूपी पुलिस का पुरस्कार
बक्सर : उत्तर प्रदेश पुलिस की नौकरी कर रहे सारिमपुर के जाफर को भी पुरस्कार मिला। 23 जनवरी को पब्लिक की सूचना पर त्वरित मदद पहुंचाने के लिए डीजीपी उत्तर प्रदेश ने जिले के बहादुर युवक को पुरस्कार प्रदान किया।
इस तरह गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले की झोली में दिल्ली से लेकर, पटना और लखनऊ से कुल बाहर पुरस्कार आए। तो फिर बक्सराइट क्यों न मिलकर ताली बजाए। जाफर की पूरी खबर पढने के लिए यहां करें क्लिक —

बक्सर के जांबाज ने बचाई युवक की जान, डीजीपी ने किया पुरस्कृत
बक्सर(27 जनवरी): http://www.buxarkhabar.com/?p=21820

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here