गए थे घूमने किला, समाप्त हुई जीवन लीला

0
3924

बक्सर खबर : शहर में मंगलवार की सुबह यह खबर सूनने को मिली। किला के पास युवक की हत्या कर दी गयी है। मीडिया और पुलिस के लोग वहां भागे-भागे पहुंचे। मौके पर यह देखने को मिला कि नीचे युवक गीरा पड़ा है। नाव के सहारे पुलिस वहां तक गयी। युवक दम तोड़ चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहां डाक्टरों ने बताया कि सर में गहरी चोट लगने के कारण मौत हुई प्रतीत हो रही है। उसकी गर्दन भी टूट गयी है। जांच के क्रम में कहीं भी चाकू अथवा गोली का निशान नहीं मिला। न ही गला घोटने जैसा प्रतीत हुआ। मौजूदा तथ्य के आधार पर पुलिस यह मान रही है कि किला के उचाई से गिर जाने की वजह से उसकी मौत हुई है। युवक की पहचान नहीं हो पायी है। शरीर के उपर निली जिंस व काले रंग की टी शर्ट पहन रखी है। इसकी पहचान नहीं  हो सकी है। लंबाई लगभग 5 फूट पांच इंच है। डाक्टरों के अनुसार मौत 15 से 18 घंटे पहले हुई है। दुर्घटना किला पर स्थित पानी टंकी के पीछे हुई है। यह माना जा रहा है कि युवक वहां घूमने गया होगा। इसी बीच गीर जाने के कारण उसकी मौत हो गयी है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here