गंगा में कूदा युवक, पूरी रात शहर में मचा बवाल

0
8668

बक्सर खबर : शहर में बीती रात जमकर बवाल मचा। चंदन तिवारी (35) ने गंगा में छलांग लगा दी। खुदकुशी से पहले उस युवक ने अपने एक साथी को फोन किया। मैं अपने जीवन की लीला समाप्त करने जा रहा हूं। चंदन तिवारी पिता नथुनी तिवारी औद्योगिक थाना के बाबा नगर के निवासी थे। मित्र भागते हुए पुल पर पहुंचा। पर वह युवक गंगा में छलांग लगा चुका था। यह घटना बुधवार की रात नौ बजे के लगभग की है। परेशान मित्र ने परिजनों को सूचना दी। अनहोनी सून गोलंबर पर आस-पास के सैकड़ो लोग जमा हो गए। उन सभी ने प्रशासन को बार-बार मदद के लिए फोन किया। पर किसी ने नहीं सूनी। किसी ने सांसद को फोन कर दिया। वह जिले में ही थे।

रात 10 बजे के लगभग पहुंच गए। सांसद अश्विनी चौबे ने स्वयं स्थानीय अधिकारियों को फोन करना शुरु किया। पर कोई सक्रिय नहीं हुआ। ऐसी स्थिति में उन्होंने गृह सचिव पटना को फोन किया। वहां से जिला प्रशासन को फोन आया। पूरे महकमें में हड़कंप मच गया। सबसे पहले डीएसपी शैशव यादव पहुंचे। वहीं आक्रोशित लोगों ने रात ढ़ाई बजे तक गोलंबर जाम कर दिया।जब तक प्रशासन की टीम नहीं पहुंची। लोगों ने सांसद को भी खरीखोटी सुनाई।  एनडीआरएफ की टीम वहां पहुंची। लेकिन उफनती गंगा में  कुछ भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक के पकड़े, चप्पल व मोबाइल पुल से बरामद किए गए हैं। डीएसपी ने पूछने पर बताया घटना के कारणों का पता नहीं चला है। कुछ लोगों ने बक्सर खबर को बताया नथुनी तिवारी मूल रुप से नैनीजोर के निवासी हैं। यहीं औद्योगिक थाना के पास घर बनाकर रहते हैं।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here