कुशवाहा ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तिफा

0
3245

बक्सर खबर : पूर्व मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने जन अधिकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे दिया है। उनके अनुसार पार्टी में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अभाव के चलते अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे रहे हैं। इसकी घोषणा उन्होंने रविवार को संवददाता सम्मेलन के दौरान की।  जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया अपना इस्तिफा राष्ट्रीय संयोजक पप्पू यादव को भेज दिया है। पूर्व मंत्री ने बताया कि वह 5 जुलाई को पटना के रविन्द्र भवन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में शामिल हो जाएगें। जाप में रहकर घुटन महसूस करते हुए अपना यह फैसला लिया है। जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में सिर्फ राष्ट्रीय संयोजक की ही आदेश का पालन होता रहा है। पार्टी में लोकतंत्र नहीं राजतंत्र की बू आती है। इसी कारण मैने इस्तिफा देने का निर्णय लिया।

एक सवाल के जवाब में पूर्व मंत्री ने कहा कि बिहार व देश में दो धाराए चल रही है। एक कांग्रेस की यूपीए और भाजपा की एनडीए। मैने सोच समझकर और कुशवाहा समाज के लोगों के परामर्श से एनडीए का चुनाव किया। एनडीए देश में ताकतवर पार्टी है। पीएम मोदी जी विकास के लिए पैसा बिहार में भेजते है। किंतु राज्य सरकार उस पैसे को उलुल-जुलूल कामों में खर्च कर देती है। राज्य सरकार के अधिकांश मंत्री सत्ता के नशे में मशगुल हो गए है। यही कारण रहा कि शिक्षा मंत्री के लापरवाही से इंटर के लाखों छात्रों का भविष्य चौपट कर दिया गया है। नीतीश भगाओ, बिहार बचाओं के नारे के साथ मैने उपेन्द्र कुशवाहा के साथ काम करने का निश्चय लिया है। उन्होंने कन्या विवाह योजना पर सवाल खड़ा किया कि कन्या के शादी हो गई, बच्चे भी हो गए। फिर भी राशि नहीं उपलब्ध कराई गई। पंचायती राज का पैसा राज्य सरकार सात निश्चय पर खर्च कर रही है। उक्त अवसर पर रालोसपा जिलाध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, अशोक सिंह, श्रीकांत सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here