कुड़ी के चक्कर में युवक को लग गयी हथकड़ी

0
1782

बक्सर खबर : नाबालिग किशोरी को इश्क का पाठ पढ़ा रहे युवक को जेल की हवा खानी पड़ी। सोमवार को न्यायालय में पेशी के दौरान पुराना भोजपुर के उमाशंकर चौधरी को हवालात भेजने का आदेश कोर्ट ने दिया। लड़की को पुलिस हिरासत में घर भेज दिया गया। हालाकि कोर्ट में उपस्थित होकर किशोरी ने यह कबूल किया। हमने कैमुर के मुंडेश्वरी मंदिर में शादी की है। कोर्ट के समक्ष एक एफडेवीट भी प्रस्तुत किया। बावजूद इसके नाबालिग किशोरी को अगवा करने के जुर्म में लड़के को जेल की हवा खानी पड़ी। यह घटना डुमरांव थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर की है। 9 नवम्बर को इसकी प्राथमिकी 298/ 16 दर्ज की गयी थी। शाम के वक्त घर से सब्जी लेने बाजार गयी किशोरी वापस नहीं लौटी। अगले सुबह पिता ने शक जताते हुए गांव के ही युवक का शादी की नियत से अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस की दबिश के कारण इन दोनों को वापस आना पड़ा। सूत्रों के अनुसार किशोरी दसवी की छात्रा है। उसकी उम्र देखते हुए घर जाने दिया गया। युवक की अायु बीस वर्ष से अधिक थी। इस लिए उसे न्यायालय से राहत नहीं मिल पायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here