कहीं चली गोली, कहीं मचा कोहराम, राजपुर में दर्जनों घायल

0
6235

बक्सर खबर : होली की शाम राजपुर थाना के दो गांवों में तनाव व्याप्त हो गया। पहली घटना थाना के तीन किलोमीटर दूर तारनपुर गांव में हुई। सोमवार की शाम छह बजे यादव व दलित पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन से अधिक लोगों का सर फट गया। वहीं दलित पक्ष की कई महिलाएं भी घायल हो गई। ऐसी उनकी शिकायत है। दोनों पक्ष के लोग फिलहाल राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाजरत हैं। इनमें ये एक युवक सोनू सिंह (25) पिता बिहारी को गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है। यादव पक्ष का कहना है। दो युवकों को इन लोगों ने दलित बस्ती में रोक कर पीटा। जो लोग उनको मना करने गए। उनके उपर भी इन सभी ने एक जुट होकर हमला बोल दिया। एक-एक कर छह लोगों को बुरी तरह पीटा है। जिसमें जितेन्द्र सिंह (23) पिता मुन्ना सिंह, झब्बू सिंह (25) पिता रामकृपाल सिंह, मुन्ना सिंह (43) पिता स्व. सूचित सिंह, बिहारी सिंह (39) पिता स्व. सूचित सिंह, रामबचन सिंह (61) पिता स्व. रामधनी सिंंह का उपचार चल रहा है। दलित पक्ष की तरफ से धनोज राम ने पुलिस को अपनी शिकायत दी है। उनके अनुसार दो युवक बाइक से आए और गांव की महिलाओं के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। जिसके कारण यह विवाद बढ़ गया। जब मारपीट हुई तो यादव पक्ष के लोगों ने हवा में गोलियां भी चलाई।

add

मुखिया ने चलाई गोली

बक्सर : दूसरी घटना राजपुर के सरेंजा गांव में सोमवार की रात आठ बजे के लगभग हुई। वहां कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मुखिया पिंटू राय यादव टोला के पास आकर गोली चला रहे हैं। मौके पर पुलिस पहुंची तो सबकुछ शांत था। दोनों पक्ष के लोगों से बात कर पुलिस ने चेतावनी दी। शांति भंग हुई तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। दूसरा पक्ष पूर्व मुखिया लांगा यादव के परिवार से संबंध रखता है। इन दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद है। जो अक्सर आपस में आरोप लगाते रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here