एसपी ने किया छह थानाध्यक्षों का तबादला

0
1934

‌‌‌बक्सर खबर : चुनावी गहमा-गहमी का दौर समाप्त हो गया है। ऐसे में पुलिसिंग को चुस्त करने के लिए कप्तान ने पहल प्रारंभ कर दी है। गुरुवार को एसपी उपेन्द्र शर्मा ने जिले के आधा दर्जन थानाध्यक्षों का तबदाला किया है। बक्सर खबर से हुई बातचीत में एसपी ने बताया कृष्णाब्रह्म के प्रभारी नागेश्वर को नैनीजोर का थानाध्यक्ष बनाया है। नैनीजोर के अशोक को बासुदेवा ओपी का प्रभारी बनाया गया है। नावानगर के थानाध्यक्ष राकेश कुमार अब राजपुर के थानाध्यक्ष होंगे। राजपुर के थानाध्यक्ष जय प्रकाश को नगर थाने में पदस्थापित किया गया है। ब्रह्मपुर थाना के सहायक अवर निरीक्षक राजीव रंजन को नावानगर का प्रभारी बनाया गया है। औद्योगिक थाने के सहायक अवर निरीक्षक रंजीत को कृष्णाब्रह्म का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बासुदेवा से हटे राजाराम पासवान अब इटाढ़ी थाना में जेएसआई होंगे। पुलिस प्रशासन में लंबे समय बाद इतने लोगों का तबादला एक साथ हुआ है। जबकि जिला प्रशासन में डीएम ने पिछले दिनों बड़े पैमाने पर तबादला किया था। उम्मीद जातयी जा रही है कि पुलिस प्रशासन में अभी और फेरबदल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here