एसपी को मुफस्सिल की सलामी, चार लाख का गांजा बरामद

0
3861

बक्सर खबर : इसे कहते हैं सलामी। नए कप्तान को मुफस्सिल पुलिस ने पहली सलामी दी है। बुधवार की तड़के सुबह एक क्विंटल गाजा बरामद किया गया। सूचना के अनुसार यह बरामदगी चौसा महदेवा घाट के पास से हुई। बंगाल नंबर की टोएटा गाड़ी पुलिस वाहन को देखकर एक जगह किनारे खड़ी हो गई। सुबह के चार बजे रहे थे। पुलिस को शक हुआ। गाड़ी को चेक करने के लिए गश्ती दल वापस लौटा। इतने में उसमें बैठे लोग गाड़ी से उतर भागने में सफल रहे। तलाशी के दौरान अंदर बंडलों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। पुलिस उसे थाने ले गई। वजन कराने पर पता चला वह 99 किलो के लगभग है।

इस बरामदगी की सूचना पुलिस कप्तान को दी गई। एसपी राजेश कुमार ने बुधवार की दोपहर अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने कहा कामयाबी पुलिस की सजगता के कारण मिली है। सुबह गश्ती दल वापस लौट रहा था। तभी टीम की नजर गाड़ी पर पड़ी। यह खेप कहां से आ रही थी, कहां ले जाया जाना था। इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। पीसी के दौरान कप्तान के साथ शैशव यादव सदर डीएसपी व रविकांत कुमार प्रभारी थानाध्यक्ष मुफस्सिल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here