एमएलसी चुनाव में अवधेश नरायण की जीत तयः मिश्रा

0
2088

बक्सर खबरः एमएएलसी चुनाव बुद्धिजीवों का चुनाव है। इसमें दलगत राजनीति से उपर उठकर मतदान करना चाहिए। क्योंकि इसमें हम आप सबका विकास होता है। मैं जानता हूं कि सिमरी के लोग कभी गलती नही करते है। इसलिए एक बार फिर अवधेश नरायण सिंह को प्रखंड ही नही अपने माध्यम से पुरे जिले से विजयी बना कर भेजेगें। युक्त बातंे बुधवार को आनंद बिहार होटल डुमरांव में आयोजित प्रेसवार्ता में चन्द्रमा प्रसाद चैरेटिबल संस्था के अध्यक्ष विजय मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि सिंह सिर्फ अच्छे नेता ही नही एक बेहतर इंसान है। इसलिए उनका इस क्षेत्र के भलाई के लिए विजयी होना जरूरी है।

प्रेसवार्ता में मिश्रा ने कहा कि मैं सिमरी के विकास के लिए कटिबद्ध हूं। जल्द ही पीपा पुल का निर्माण पुरा हो जायेगा। जिसके बाद लोगों के लिए खोल दिया जायेगा। वही क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है कि जल्द उन्हें आर्सेनिकयुक्त पानी पीने से मुक्ति मिल जायेगी। क्योंकि लापरवाही से कार्य करने वाले कंपनी की ठेकेदारी सरकार ने रद्द कर दी गयी है। नई टेंडर अप्रैल में सराकार जल्द ही निकालेगी। प्रेसवार्ता में भाजपा नेता सह चैगाई जीप सदस्य अरविंद कुमार सिंह उर्फ बंटी शाही, विनय मिश्रा, अशोक मिश्रा, अंपू राय, छोटू राय मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here