अनशन पर उतरे भाजपाई, कल मशाल जुलूस, परसो शहर बंद

0
2274

बक्सर खबर : बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जारी भाजपा का धरना अनशन में तब्दील हो गया है। मंगलवार की सुबह आठ बजे पार्टी के प्रमुख नेताओं ने अनशन प्रारंभ किया। जिसमें केदारनाथ तिवारी, प्रदीप दुबे, शंभु पांडेय, कृष्ण कुमार उर्फ मिठाई सिंह, दिलीप मिश्रा, भरत प्रधान आदि शामिल हैं।

इनके सहयोग में संजय चौरसिया, देवेन्द्र सिंह, संत सिंह, विश्वामित्र सिंह, महेश पांडेय, अनिल राणा, मुन्ना राय, सुनील राम आदि हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी ने बताया बुधवार को मशाल जुलूस निकलेगा। जिसके समापन पर मुख्यमंत्री व विद्युत मंत्री का पुतला जलाया जाएगा। गुरुवार 16 मार्च को शहर बंद का आह्वान भी किया गया है। छात्र नेता रामजी सिंह ने वीडियो संदेश भेजकर सूचित किया है। 16 का बक्सर बंद ऐतिहासिक होगा। कुछ दलाल किस्म के लोग भ्रष्ट अधिकारियों का समर्थन कर रहे हैं। उनको भी इसी शहर में राजनीति करनी है। छात्रों के रहते दलालों की राजनीति नहीं चलेगी।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here