जगह-जगह आगजनी, लाखों का नुकसान

0
1292

बक्सर खबर : पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में आगजनी की घटना हुई है। पहली घटना शनिवार की शाम औद्योगिक थाना के नाट गांव में हुई। खाना बनाने के दौरान शाम साढ़े सात बजे लगी आग में दलित समुदाय के छह परिवारों का घर जल गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही सबसे पहले औद्योगिक थाने की पुलिस वहां पहुंची। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जिनके घर जले हैं। उनमें शिवजी राम, कवल राम, राजमुखी देवी, हरिद्वार राम, छठु राम शामिल हैं। दूसरी घटना रविवार को चक्की प्रखंड के भोला डेरा में लगी। वहां आग खलिहान में लगी। जिसके कारण कई किसानों की फसल जल गई। तीसरी घटना इटाढ़ी के बसुधर में हुई। यहां गेहूं की फसल जल जाने की सूचना है। मौके पर फायर ब्रिगेड का दस्ता भी पहुंचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here