दबोचा गया घर वालों को घायल कर लूटने वाला गिरोह

0
2082

-महिला चोरी का सामान खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार
बक्सर खबर। धनसोई थाना के करमा गांव में घर वालों को घायल कर लूटने वाले गिरोह को पुलिस ने दबोच लिया है। यह गिरोह रोहतास जिला के बिक्रमगंज इलाके का रहने वाला है। जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें पांच अपराधी, एक महिला व वह दुकानदार भी शामिल है। जिसने चोरी का सामान खरीदा था। यह जानकारी शनिवार को मनीष कुमार एसपी बक्सर ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया 19 जनवरी की रात करमा गांव में पांच अपराधी पहुंचे और हेमा देवी के घर में लूटपाट की।

जांच में पता चला गिरोह रोहतास जिले का है। इसमें पिंटू कुमार ग्राम कौडाही, सुखारी खरवार ग्राम ढीवरा, दोनों थाना बिक्रमगंज, नीतीश कुमार, गोलू खरवार, दोनों ग्राम व थाना अकोढ़ी गोला रोहतास, सत्या खरवार ग्राम ढीवरा, थाना बिक्रमगंज, मंजू देवी ग्राम कंडाडीह टोला, घुसिया कला, थाना बिक्रगंज व दुकानदार संटू कुमार, आलमगंज, थाना व जिला रोहतास नगर शामिल हैं। गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने राजपुर थाना के छितनडेहरा गांव के समीप दो फरवरी को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया इनके पास से कुछ आभूषण, नकद रुपये व कपड़े बरामद हुए हैं। यह गिरोह गांवों में फेरी लगाता है। इसी दौरान वह रेकी भी करता है। पूछताछ में यह भी पता चला है। इन लोगों ने पहले भी दो जगह ऐसी घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस कार्रवाई में धनसोई के थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, इटाढ़ी के थानाध्यक्ष कमलनयन व डीआईयू की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here