‌‌‌ नहीं रहे पूर्व भाजपा नेता अजय चौबे

0
1727

-उपचार के लिए पटना जाने के दौरान हुआ निधन
बक्सर खबर। भाजपा के पूर्व नेता अजय चौबे का निधन हो गया है। पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। शनिवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। सूत्रों के अनुसार उनकी उम्र लगभग 70 वर्ष होगी। कुछ दिनों पहले उन्हें लकवा की शिकायत हुई थी। ज्यादा समय घर में ही गुजर रहा था। शुक्रवार की रात उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हुआ। परिजन उनको लेकर सदर अस्पताल गए। वहां से रेफर करने पर आज शनिवार को उन्हें एंबुलेंस से पटना ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में ही कोइलवर के समीप उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनको जानने वालों ने बताया कि भाजपा के टिकट पर बक्सर विधानसभा का चुनाव भी लड़े थे। हालांकि वे सफल नहीं रहे, लेकिन, जब लालमुनी चौबे बक्सर के सांसद रहे। वे राजनीति में काफी सक्रिय थे। पिछले कुछ वर्षों में वे दलगत राजनीति से दूर होकर नगर परिषद के कर्मियों के संगठन का नेतृत्व कर रहे थे। उनको जानने वालों ने बताया वे दो पुत्रों के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को संभावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here