बूथ कमेटियों को सशक्त करने में जुटी भाजपा

0
242

-बगेन मंडल में हुई कार्यकर्ता बैठक
बक्सर खबर। चुनावी तैयारी में भाजपा जुट गई है। इसकी कड़ी में गांव चलो अभियान प्रारंभ किया गया है। शुक्रवार को लालमुनि चौबे स्मृति भवन कुरूथिया में बगेन मंडल अध्यक्ष उदय उज्जैन की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प एवं राष्ट्रगान गा कर शुरुआत हुई। ब्रह्मपुर विधानसभा के विस्तारक कमलेश नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्रीमन तिवारी, प्रदेश कार्य समिति भरत प्रधान, मंच संचालन मंडल महामंत्री मंजी पासवान ने किया। कार्यशाला में सभी बूथों के संयोजक, बूथ अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही बूथ प्रभारी का नाम तय किया गया l आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान में वरिष्ठ कनिष्ठ मोर्चा के अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक मे वरीय मंडल उपाध्यक्ष धीरज पांडे, उपाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मंडल महामंत्री मंजी पासवान, मंडल कोषाध्यक्ष राजू चौधरी, मंडल मंत्री संजय सिंह, आईटी सेल संयोजक संजय कुमार राय, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश कुमार, बगेन महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गोविंद, कैथी शक्ति केन्द्र प्रमुख सुरेंद्र महतो, मंडल, प्रवक्ता सत्येंद्र चौधरी, विकास मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आशिष ठाकुर, युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण मिश्रा, मनोहर , छोटु तिवारी, ऋषि कुमार, उपेन्द्र सिंह, कन्हैया सिंह, जगदीश यादव, दुर्गा देवी, ब्यूटी कुमारी, भुवन देवी, लाखपातो देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, मुनी देवी, मानो देवी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here