‌‌‌श्रीनारायण, अजय व निक्की ने बीपीएससी में पाई सफलता

0
5300

-कोई बना राजस्व पदाधिकारी तो कोई श्रम अधिकारी
बक्सर खबर। बीपीएससी 68 की परीक्षा में जिले के कई होनहार युवाओं ने सफलता प्राप्त की है। जो परिणाम सामने आए हैं। वह बता रहे हैं कि सिर्फ बेटों ने ही नहीं बहुओं ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ताजा जानकारी के अनुसार पहले ही प्रयास में श्रीनारायण राय ने 99 वां स्थान प्राप्त कर राजस्व अधिकारी बने हैं। वे सदर प्रखंड के गोविंदपुर पुलिया निवासी संजय राय के पुत्र हैं। उन्होंने पहले ही प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। परिजनों के अनुसार उन्होंने यूपीएससी की तैयारी में लगे हैं। परिवार को उनसे काफी उम्मीद है। जबकि इनके पिता किसान हैं और माता गृहणी। इसी तरह की सफलता ब्रह्मपुर के रहने वाले अजय केशरी को मिली है। उन्हें 124 वां स्थान मिला है। वे बीपीआरओ  बने हैं।

पिता सुरेन्द्र प्रसाद व्यवसायी हैं और मां संगीता देवी गृहणी। परिवार वालों के अनुसार अजय प्रारंभ से ही मेहनती थे। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। हालांकि छोटा भाई  रेलवे में इंजीनियर है। वहीं राजपुर प्रखंड के रामपुर की रहने वाली निक्की कुमारी को 130 वां स्थान मिला है। उन्हें श्रम अधिकारी की कुर्सी मिली है। उनके परिवार से जुड़े सदस्य दीपक कुमार राय ने बताया कि निक्की हमारे परिवार की बहू हैं। पूर्व से ही स्टेट बैंक जमशेदपुर में सहायक प्रबंधक हैं। उनके पति शिव कुमार राय स्टील फैक्ट्री में सहायक प्रबंधक हैं। बहू की सफलता से पूरा परिवार खुश है। सबने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here