गोली मार व्यवसायी से लूट, पकड़े गए दो अपराधी

0
3987

बक्सर खबर। गल्ला व्यवसाय करने वाले महेन्द्र सिंह को तीन अपराधियों ने मंगलवार को लूट लिया। दुकान में दाखिल होते ही उन्होंने गोली चला दी। घायल व्यवसायी बक्सा लेकर वे बाहर भागे। इतने में किसी ने साहस दिखाया। लोग उनके पीछे लगे और दो को दबोच लिया। एक भागने में सफल रहा। जमा भीड़ ने आक्रोश दिखाया और दोनों अपराधियों को धो दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नावानगर अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल व्यवसायी सहित दोनों घायलों का उपचार नावानगर  अस्पताल में हो रहा है। डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने अस्पताल पहुंच सबका हाल लिया। पूछने पर उन्होंने कहा घटना नावानगर थाना क्षेत्र के रामनगर टोला से सटे कटहिया पुल के पास की है। पकड़े अपराधियों के नाम प्रकाश राय, मृत्युंजय राय है। दोनों सासाराम जिले के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here