‌‌‌प्रथम पुण्यतिथि पर याद किए गए परशुराम चतुर्वेदी

0
286

-सांसद ने कहा कर्मठ व भाजपा के सच्चे कार्यकर्ता थे परशुराम
बक्सर खबर। पूर्व भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की प्रथम पुण्यतिथि मंगलवार को रामलीला मंच पर मनाई गई। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा उनका आकस्मिक निधन पार्टी ही नहीं मेरे लिए भी एक बड़ी झति था। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

इस मौके पर एकत्रित भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें याद किया और उन्हें दल का सच्चा सिपाही बताया। जिन्होंने अंतिम सांस भी ली तो पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होते हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, प्रदीप दुबे समेत अनेक नेता व कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here