‌‌‌अब शराब के खिलाफ सीओ और बीडीओ भी करेंगे छापामारी

0
896

– प्रत्येक पंचायत के लिए प्रतिनियुक्त हुए पुलिस पदाधिकारी
बक्सर खबर। शराब के अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में पदाधिकारियों की तैनाती होगी। वहीं दूसरी तरफ राज्य में हुई जहरीली शराब से मौत के बाद सरकार के तेवर भी सख्त हुए हैं। जिसको लेकर, निर्देश जारी किया गया है।

शराब के खिलाफ ग्रामीण स्तर पर चलने वाले अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी भी शामिल होंगे।  जिन गांवों में शराब निर्माण हो रहा है। वहां बीडीओ और सीओ को पुन: जाना होगा। लोगों को विकास कार्यों से जोड़ने और जागरुकता का जिम्मा इनके उपर होगा। साथ ही इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपनी होगी।

डुमरांव में क्राइम बैठक करते एसपी नीरज कुमार सिंह व एएसपी

जिससे इन गांवों में वैसे कार्यों को गति दी जा सके। जिससे लोग शराब निर्माण से दूरी बनाए। शनिवार को यह जानकारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने डुमरांव में शनिवार को एएसपी राज व अनुमंडल क्षेत्र के थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। हर जगह विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। स्वयं भी कोरानसराय दलित बस्ती तक गए। वहां लोगों से बात की और उन्हें हर संभव प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here