एकतरफा प्यार में महिला पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार

0
1055

युवक को दबोचने के लिए दिल्ली से आई थी टीम
बक्सर खबर। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने महिला के उपर तेजाब फेंक दिया। उसकी तलाश में शनिवार को दिल्ली पुलिस ने डुमरांव थाना क्षेत्र के कसिया गांव में छापामारी की। इस गांव के निवासी मंटू राम पिता उमाशंकर राम को टीम ने दबोच लिया। उसके खिलाफ नई दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र की एक महिला पर तेजाब फेंक जख्मी करने का आरोप है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 5 दिन पहले एक तरफा प्यार में मंटू ने उक्त महिला पर तेजाब फेंक दिया था तथा वहा से अपने गांव भाग आया था। जानकारी के अनुसार मंटू वहां मजदूरी करता था। पड़ोस में रहने वाली दो बच्चों की मां के साथ नाजायज संबंध बनाना चाहता था। महिला इसका विरोध करती थी। जिसके बाद उसने उस पर तेजाब फेंक दिया। उसकी तलाश में यहां आई पुलिस ने डुमरांव थाने के सहयोग से आरोपी को दबोच लिया। इसकी पुष्टि डुमरांव के थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here