‌‌‌ग्यारह किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

0
780

-गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई
बक्सर खबर। पुलिस ने ग्यारह किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। सूचना के अनुसार सिमरी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात बलिहार गांव में छापामारी की। सुरेश राम के घर से दो पैकेट में रखा गया 11 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार यह लंबे समय से इस कारोबार में संलिप्त है।

पुलिस कुछ दिनों से उसे रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बना रही थी। जब इसके यहां मोटी खेप पहुंची तो धावा बोला गया। वहीं सूत्रों की माने तो इस गांव में पहले भी गांजा का बड़े पैमाने पर कारोबार होता रहा है। वर्तमान समय में भी बहुत से लोग इस धंधे में शामिल हैं। शराब बंदी के बाद यह कारोबार फिर तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here