मदरसे में मारपीट, तीन हिरासत में

0
1635

बक्सर खबर। स्टेशन से सटे मुसाफिरगंज मदरसे में आज शुक्रवार की सुबह जमकर मारपीट हुई। सूचना के अनुसार दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे। वहां के हाफिज रहमतुल्ला को मारने लगे। मदरसे में भगदड़ की मच गई। कुछ लोगों ने नगर थाने को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची और मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया। घायल हाफिज को वहां से सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। उनके शरीर पर मारपीट के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। वे दर्द से बिलबिला रहे थे।

सूत्रों ने बताया सारिमपुर के रहने वाले परिवार का बच्चा दारुल अलुम मदरसे में पढ़ता है। कुछ दिन पहले उसपर चोरी का इल्जाम लगा था। हाफिज ने बच्चे को दंडित किया था। उसी मामले में नाराज परिजन पहुंचे और उनको आज जमकर धो डाला। इस संबंध में पूछने पर नगर कोतवाल ने कहा दूसरे पक्ष के लोग भी थाने आए हैं। फिलहाल उनसे पूछताछ हो रही है। उनकी क्या कहना है अभी स्पष्ट नहीं है। घटना सुबह साढ़े दस बजे के लगभग हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here