मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के स्थापना दिवस पर जन-सेवा का लिया संकल्प

0
13

डॉ. दिलशाद आलम और डॉ. कमाल खान ने साझा किया भविष्य का विजन                                                    बक्सर खबर। शहर के चीनी मिल मोहल्ला स्थित कार्यालय में रविवार को मानवाधिकार और सामाजिक न्याय का स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के बिहार प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम एवं गाजीपुर जिलाध्यक्ष डॉ. कमाल खान ने संयुक्त रूप से केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि मानवाधिकार की लड़ाई को देशव्यापी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था पिछले 43 वर्षों से जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिले में संस्था ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पिछले वर्ष बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की उपस्थिति में “मानवाधिकार बक्सर आइकॉन अवार्ड” का आयोजन किया गया था, वहीं दिसंबर में अभिनेता चंकी पांडेय द्वारा उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, गाजीपुर जिलाध्यक्ष डॉ. कमाल खान ने कहा कि उनकी टीम गाजीपुर में लोगों के अधिकारों की रक्षा और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्था और बेहतर योजनाओं के साथ समाज के हर वर्ग तक अपनी पहुंच बनाएगी। कार्यक्रम में साबित खिदमत फाउंडेशन के संस्थापक एवं मशहूर शायर साबित रोहतास्वी, विश्वनाथ जी, सुष्मिता कुमारी, रविंद्र जी, भूलेश्वरी देवी, शिल्पी कुमारी, पुष्पा, रेखा, मीणा, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, अरुण कुमार सिंह, सोनम कुमारी, तरन्नुम परवीन, प्रदीप राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here