‌‌‌चार पत्रकारों को मिला पत्रकार भूषण सम्मान

0
572

-बक्सर पत्रकार संघ ने आयोजित किया समारोह
बक्सर खबर। विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन के साथ ही वसंत का आगमन हो जाता है। इसको ध्यान में रखते हुए बक्सर पत्रकार संघ ने 10 फरवरी को वसंतोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया। नगर के अंबेडकर चौक स्थित श्याम उत्सव वाटिका में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संध्या सात बजे प्रारंभ हुआ कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला। जिसमें सभी बैनर से पत्रकार साथियों ने उपस्थिति दर्ज कराकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया। इस दौरान चार साथियों को इस वर्ष सम्मानित किया गया। जिसके तहत लंबी पारी खेलने वाले राम एकबाल ठाकुर को पुरस्कार प्रदान किया गया। जिन्होंने हिन्दुस्तान, आज, प्रभात खबर और राष्टि्रय सहारा समेत कई पत्र-पत्रिकाओं के लिए काम किया है। इस कड़ी में दूसरा स्थान रहा कशिश न्यूज के संवाददाता बबलु उपाध्याय का। जिन्होंने हिन्दुस्तान, आज समाचार पत्र के अलावा इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभिन्न चैनलों के लिए काम किया है।

समारोह में शामिल पत्रकार साथी

तीसरे साथी रहे राकेश कुमार सिंह। जिन्होंने अखबारी दुनिया में प्रखंड के संवाददाता के रुप में काम करना प्रारंभ किया था। धीरे-धीरे हिन्दुस्तान के जिला प्रभारी बने और फिलहाल दैनिक भास्कर के पटना कार्यालय में बतौर उप संपादक कार्यरत हैं। चौथे रहे श्रीमन नारायन पांडेय। आज समाचार पत्र और प्रभात खबर के प्रभारी रहे चुके हैं। पत्रकार संघ के सदस्यों ने उन्हें सम्मान सौपा।

डुमरांव के पत्रकार साथी

संघ के महासचिव मुस्ताक हुसैन ने बताया कि पहले भी तीन पत्रकारों को सम्मानित किया जाता था। अब इस कड़ी में चार साथियों को सम्मानित करने की योजना है। इस समारोह को सफल बनाने के लिए संघ के अध्यक्ष व सचिव रवि मिश्रा ने सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरांत पत्रकार साथी रवि मिश्रा, उमेश पांडेय, अशोक उपाध्याय ने अपने गीतों से वसंतोत्सव को होली मिलन समारोह में परिवर्तित कर दिया।

होली का रंग जमाते रवि व उमेश पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here