डुमरांव में रंगदारी मांगने वाले गिरोह का मास्टर माइंड गिरफ्तार

0
2558

बक्सर खबर। डुमरांव में व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वालों का पता तो पुलिस ने लगा लिया था। लेकिन, किस व्यवसायी का नंबर क्या है। किसको कब निशाना बनाया जा सकता है। किसकी आमदनी का स्त्रोत क्या है। यह जानकारी अपराधियों तक पहुंचाता कौन है। उसकी तलाश में जुटी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। लंबी घेरा बंदी के बाद पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर आज मंगलवार को पुलिस ने अशोक गुप्ता को गिरफ्तार किया। वह डुमरांव शहर के हरी जी का हाता इलाके में घर बनाकर रहता था। उसको भी पता चल गया था कि उसकी जासूसी हो रही है।

इस लिए वह अपने गांव कसियां में आजकल रह रहा था। जो कोरानसराय थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार किया। पूछने पर पुलिस ने स्वीकार किया कि उसको गिरफ्तार किया गया है। उसने क्या बताया, उसके संबंध किन अपराधियों से हैं। यह पूछने पर पुलिस ने कहा अभी पूछताछ चल रही है। इस संबंध में कोई भी जानकारी सिर्फ पुलिस कप्तान के हवाले से ही मिलेगी। हालाकि सबकी निगाह उस पर टिकी हुई है। वह किन अपराधियों से मिला हुआ है। अशोक गुप्ता उम्र से परिपक्व है। बावजूद इसके अपराधियों से मिलकर व्यवसायियों को निशाना बनवा रहा था। इस बात की चर्चा लोगों में जमकर हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here