चिराग ने कहा भ्रष्टाचारी जाएंगे जेल, नहीं चलेगा खेल

0
384

-ब्रह्मपुर के अर्जुनपुर व केसठ के रामपुर मैदान में हुई सभा
बक्सर खबर। लोक जन शक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा। अगर लोजपा की सरकार आई तो भ्रष्टाचारियों को जेल जाना होगा। अधिकारियों को भी इसका जवाब देना होगा। जिम्मेवार चाहे जो हो। उसे जेल जाना होगा। नल जल में भ्रष्टाचार हुआ है। वह किसी से छिपा नहीं है। अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए चिराग ने कहा बिहार का विकास जैसे होना चाहिए। वैसे नहीं हुआ।

केसठ के रामपुर में चिराग पासवान

पर्यटन का बढ़ावा मिले, व्यवसाय को बढ़ावा मिले तब तो लोगों को रोजगार मिलेगा। वे ब्रह्मपुर विधानसभा के अर्जुनपुर स्कूल के मैदान पहुंचे। अपनी पार्टी के प्रत्याशी हुलास पांडेय के लिए वोट मांगा।वहां से डुमरांव विधानसभा के अंतर्गत केसठ प्रखंड के रामपुर खेल मैदान। दोनों जगह लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा। बिहार से नीतीश कुमार को हटाना होगा। यह बहुत जरुरी हो गया है। आप डुमरांव के लोजपा प्रत्याशी अखिलेश सिंह के लिए वोट करें। तभी हमे ताकत मिलेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here