‌‌‌ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

0
1291

-27 को आगमन की तैयारी, मौके पर पहुंचे डीएम
बक्सर खबर। ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर परिसर का जीर्णोद्धार कार्य पर्यटन विभाग कर रहा है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका शिलान्यास किया था। अब यह परियोजना लगभग पूरी हो चली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इसकी संभावित तिथि 27 जनवरी बताई जा रही है। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

लेकिन, विभागीय तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरुवार को मौके का जायजा लेने जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल पहुंचे। उन्होंने निर्माण एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए। विभागीय सूत्रों के अनुसार उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री के साथ झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पाठक, राज्य के कबीना मंत्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here