सांसद और विधायक दोनों ने जनता को ठगा : अनिल कुमार

0
391

बक्सर खबर। दिनारा। बक्सर लोकसभा के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी के उम्मीदवार सह राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने दौरा किया। अपने प्रचार अभियान के दौरान वे अकोढा, धबोनिया, समोहिती, कुसही, तुर्की अनेक गांवों का दौरा किया। इस दौरान लोगों से मिलते हुए उन्होंने आप ने इस क्षेत्र से जिसे सांसद चुना वह केन्द्र सरकार का स्वास्थ्य मंत्री है। जिसे विधायक चुना वह राज्य सरकार का उद्योग मंत्री है। लेकिन बताएं वे आपसे मिलने कितनी बार आए। इन गावों के विकास के लिए क्या किया। विकास तो दूर उनके पास आपस मिलने और आपका दुख बांटने तक का समय नहीं है।

उन लोगों ने भोले-भाले लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा रोजगार, शिक्षा, अस्पताल कुछ भी तो नहीं बना इस क्षेत्र में। अगर आपने हमें मौका दिया तो मैं इस क्षेत्र में खुशहाली लाने का प्रयास करुंगा। इस बार अपने घर के बेटे को सिलाई मशीन छाप पर बटन दबा कर चुनिए। हमें अपना प्रतिनिधि बनाईये और निकम्मे लोगों को यहां से भगाएं। जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने बाइक से दर्जनों गांवों का दौरा किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जगनारायन सिंह ,दिनारा प्रखंड प्रमुख मनोज उजाला , युवा प्रखंड अध्यक्ष राजू सिंह , पैक्स अध्यक्ष मनोज पटेल ,सिम्पी चौधरी ,खुर्शीद खान ,मुकेश चौधरी , गुप्तेश्वर पटेल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here