दीपावली से पहले 22.5 किलो बारुद के साथ युवक गिरफ्तार

0
441

पटाखा बनाने के इरादे से ला रहा था बारुद, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच                                        बक्सर खबर। दीपावली से पहले घरों में तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं बासुदेवा थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक बस से 22.5 किलो बारुद के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि डुमरांव–बिक्रमगंज मार्ग पर थाना के सामने रूटीन वाहन जांच चल रही थी।

इसी दौरान एक निजी यात्री बस की तलाशी के दौरान एक पोटली से भारी मात्रा में बारुद बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नावानगर गांव निवासी अब्दुल राशिद के रूप में हुई। प्रारम्भिक जांच में आरोपी ने बताया कि वह पटाखा बनाने के इरादे से यह बारुद लेकर अपने गांव जा रहा था। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनतापूर्वक जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here