‌‌‌ सुनील मिश्रा समर्थित बेबी देवी को मिली उपचुनाव में जीत

0
3567

-पिछले चुनाव में भी रहीं थी दूसरे नंबर पर, 750 मत का रहा अंतर
बक्सर खबर। उप मुख्य पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। सुनील मिश्रा समर्थित बेबी देवी 9877 मत पाकर विजयी हुई हैं। द्वितीय स्थान पर रहीं सोनी देवी को कुल 9127 मत प्राप्त हुए। इसमें जीत का अंतर 750 मत का रहा। लगभग दस राउंड गिनती चली। जिसमें शुरुआती बढ़त का अंतर घटता रहा। लेकिन, अंतत: विजय बेबी देवी तो तीसरे नंबर पर घड़ा छाप की उम्मीदवार थी। उन्हें सफलता मिली। इस जीत में ऑनलाइन वोट का विशेष योगदान रहा। क्योंकि उसी में बेबी देवी को लगभग 2100 मत की बढ़त मिल गई थी। आइए नजर डालते हैं, इस चुनाव में भाग्य आजमा रहे कुल छह उम्मीदवारों पर।

1.अंजली देवी 4737
2. कुलसुम देवी 4006
3. बेबी देवी 9877
4. मनीषा 1531
5. संजू देवी 3943
6. सोनी देवी  9127

वैसे आपको हम यह भी बता दें। अभी प्रशासनिक रूप से परिणामों की घोषणा नहीं हुई है। न ही प्रमाण पत्र ही जारी हुआ है। इसके अलावा विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने किसी तरह के जुलूस पर रोक लगा रखी है। रात दस बजे तक निषेधाज्ञा भी शहर में लागू है। किसी तरह का काफिला अथवा अस्त्र, शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here