‌‌गौरी शंकर मंदिर में संपन्न हुई चित्रगुप्त पूजा

0
60

-स्थानीय लोगों ने किया पूजा का आयोजन
बक्सर खबर। चित्रगुप्त पूजा समिति सोहनीपट्टी द्वारा शनिवार को गौरी शंकर मंदिर सोहनी पट्टी में पूजा का आयोजन किया गया। कायस्थ परिवार की यह पूजा बहुत ही खास होती है। ऐसा माना जाता है। यम के दरबार में भगवान चित्रगुप्त ही सबके कर्मो का लेखाजोखा रखते हैं। वर्ष में एक बार यह पूजा दिवाली के बाद भैया दूज को मनाई जाती है। समिति के संयोजक डाक्टर दिलीप कुमार उर्फ गुरू ने इस मौके पर सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया था।

जिसमें सुलालन लाल, सत्यराज सिन्हा, डाक्अर सुधीर कुमार सिन्हा, जितेन्द्र श्रीवास्तव, सुजीत सिन्हा, मनोज लाल, रमन लाल, सतीश सिन्हा, नवीन लाल, पिंकी श्रीवास्तव, बबुआ अस्थाना, राधेश्याम श्रीवास्तव आदि लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा सिविल लाइन में स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भी कायस्थ समाज के लोग कलम दवात की पूजा करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here