‌‌संदीप ने की थी मिस्टर भोजपुरिया के एक्टर अमित यादव की हत्या

0
4439

-ग्रुप की महिला कलाकार बनी हत्या का कारण, आरोपी गिरफ्तार
बक्सर खबर। मिस्टर भोजपुरिया कामेडी यू ट्यूब चैनल के एक्टर अमित यादव की हत्या 11 अगस्त हुई थी। घटना को छह माह गुजर चुके हैं। पुलिस ने अब तक की जांच में पाया कि अमित की हत्या में संदीप यादव का हाथ है। उसकी तलाश लंबे से थी। लेकिन दो दिन पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि यह हत्या उसने प्रतिशोध में की थी। जिसकी जड़ में एक लड़की थी। जिसकी बड़ी बहन से अमित का पुराना चक्कर था। लेकिन, उसकी छोटी बहन को भी उसने अपने ग्रुप से जोड़ लिया। फिर उसके साथ भी रिश्ता बनाने लगा। जिससे खफा संदीप यादव ने उसकी हत्या कर दी।

संदीप नावानगर थाना के चकौड़ा गांव का निवासी है। हत्या में उसका नाम नहीं आया था। घटना के बाद अमित के पिता लाल बाबु यादव ने चौगाई के उज्वल सिंह और आशुतोष कुमार को नामजद किया था। उज्वल कुछ दिनों के बाद ही गिरफ्तार हो गया था। उससे हुई पूछताछ के बाद ही संदीप पर शक गहराया था। लेकिन, वह फरार था। पुलिस भी उसका नाम खुलकर नहीं ले रही थी। पूरे मामले पर पर्दा डालकर रखा गया था। वक्त गुजरा तो संदीप भी समझने लगा कि पुलिस को उसके बारे में पता नहीं है। लेकिन, अंतत: वह पुलिस की जद में आ गया। क्या इस घटना में नामजद दोनों युवक निर्दोश हैं। पूछने पर मुरार पुलिस ने कहा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि जांच चल रही है।
कैसे हुई थी हत्या, जानने के लिए पढ़ें – कामेडी स्टार अमित की हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here