घर लौट रहे युवक की हत्या, कार रोक कर मारी गोली

0
5543

बक्सर खबर। कार से अपने घर लौट रहे युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना आज रविवार रात नौ बजे की है। सूत्रों के अनुसार अमित सिंह (28) मुरार थाना के ठोरी पांडेयपुर गांव के निवासी थे। वैगनार कार से चौगाई बाजार आए थे। वहां से शाम होने पर घर लौट रहे थे। मुरार-ठोरी पांडेयपुर पथ पर लोहवा महुआ के पास अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। फिर उन्हें गोली मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच चुकी है। हत्या को अंजाम देने वाले अपराधियों की संख्या क्या थी। वे किधर को भागे। यह जानकारी नहीं मिल पा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि उनकी हत्या के पीछे गांव का आपसी विवाद हो सकता है। अमित सिंह करते क्या थे। यह पूछने पर बताया गया कि वे कामेडी कलाकार थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर वीडियो आदि बनाया करते थे। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जो अपडेट प्राप्त होगा। उससे आपको अवगत कराया जाएगा।

किसने की भोजपुरी कलाकार अमित की हत्या, चलाता था यू ट्यूब चैनल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here