भूमि के लिए विवाद, एक घायल

0
720

बक्सर खबर। राजपुर थाना के जलीलपुर गांव में आपसी पटीदारों के बीच हुए विवाद में नगीना मल्लाह बुरी तरह घायल हो गए। इस घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार अपने ही भाईयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले कहा सुनी हुयी। इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। नगीना बुरी तरह से घायल हो गया। जिन्हें ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र राजपुर में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों के तलाश में जुट गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here