सिपाही भर्ती परीक्षा: बक्सर से दानापुर और पटना के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

0
120

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था                                                                      बक्सर खबर। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बुधवार को दो विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। परीक्षा के बाद संभावित भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। रेलवे यातायात निरीक्षक विंध्याचल पाण्डेय ने बताया कि पहली स्पेशल ट्रेन 17 जून को दोपहर 1:30 बजे बक्सर स्टेशन से दानापुर के लिए रवाना होगी। वहीं दूसरी विशेष ट्रेन शाम 6 बजे पटना जंक्शन के लिए चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों और आम यात्रियों से इन विशेष ट्रेनों का लाभ उठाने की अपील की है। यात्रियों से निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचने को कहा गया है।

परीक्षा के दिन स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विशेष सहायता केंद्र भी कार्यरत रहेगा। यहां परीक्षार्थियों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। आरपीएफ और जीआरपी के जवान स्टेशन परिसर में मुस्तैद रहेंगे। भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे अधिकारी भी तैनात रहेंगे। स्टेशन पर माइकिंग के माध्यम से लगातार आवश्यक निर्देश प्रसारित किए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि परीक्षार्थियों के सुरक्षित आवागमन के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here