जन सुराज ने की इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने और जाम से मुक्ति की मांग

0
2

नेताओं ने कहा-प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे जनता की आवाज                                  बक्सर खबर। जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिलाधिकारी साहिला से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अभिषेक पांडेय, जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, अरविंद पांडेय, धनजी पांडेय तथा अजीत सम्राट शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने इटाढ़ी रेलवे गुमटी को शीघ्र पुनः खोले जाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि गुमटी बंद रहने से हजारों लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में अभिषेक पांडेय ने बताया कि उन्होंने पूर्व में पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह से भी इस मुद्दे पर बातचीत की थी। महाप्रबंधक ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुमटी खोलने की दिशा में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मुलाकात के दौरान शहर में बढ़ती जाम की समस्या का मुद्दा भी उठाया गया। जन सुराज नेताओं ने कहा कि समुचित पार्किंग व्यवस्था के अभाव में मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने नगर क्षेत्र में पार्किंग स्थलों के निर्माण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार की मांग की। बाद में आयोजित प्रेसवार्ता में नेताओं ने कहा कि जन सुराज पार्टी जनता की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here