फॉलोअप : ठेकेदारी विवाद में लेटर बम बना अर्जुन यादव की हत्या कारण

0
640

– अब तक दस युवकों को हो चुकी है जेल, गाजीपुर के अपराधी भी हिरासत में
-अभी भी चल रही है जांच, कई बेकसूर लोगों का नाम भी प्राथमिकी में
बक्सर खबर। अर्जुन यादव की हत्या 26 मई 2025 को चौसा थर्मल पावर गेट के समक्ष हो गई थी। दोपहर के वक्त अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। घायल को सदर अस्पताल लाया गया। यहां से वाराणसी रेफर किया गया। लेकिन, वहां पहुंचते-पहुंचते अर्जुन ने सदा के लिए आंखें बंद कर लीं। इस हत्याकांड में जो प्राथमिकी दर्ज हुई। उसकी जांच में हवा निकल गई। हालांकि पुलिस भी पहले गच्चा खा गई। क्योंकि प्रथम दो संदिग्ध जब गिरफ्तार हुए। तो उसमें एक नाबालिग भी था। लेकिन, धीरे-धीरे कलई खुली तो पता चला। हत्या का विवाद कोयले का टेंडर है। कहानी यहीं से पलटी और मनोरंजन पांडेय को गिरफ्तार किया गया।

पता चला कुछ स्थानीय युवकों की मदद से गाजीपुर के दो शूटर किराए पर हायर किए गए थे। निखिल व दिनेश यादव नाम के उन दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ समय बाद गिरफ्तार किया। उनमें से दो तो इस वर्ष गिरफ्तार हुए। एक जनवरी में दूसरा मार्च 2026 में। अर्जुन यादव राजद से जुड़ा था। उसकी मौत का कारण मनोरंजन पांडेय के साथ ठेकेदारी का विवाद सामने आया। पुलिस ने भी माना, कोयला का टेंडर हुआ था। जिसमें अर्जुन यादव गच्चा खा गया। लेकिन, एक नेता ने ऊर्जा मंत्री (ठक्कर) को पत्र लिखा। कोयले का टेंडर कैंसिल हो गया। और वहीं से प्रतिस्पर्धा दुश्मनी में तब्दील हो गई। और थर्मल के कोयले की आवक से पहले ही अर्जुन की बली चढ़ गई। अर्थात लेटर बम अगर नहीं फटता तो शायद अर्जुन यादव जिंदा रहता। पुलिस की जांच में भी उस पत्र का उल्लेख है।

अर्जुन चौसा गोला के रहने वाले सुरेंद्र यादव का पुत्र था। मौत के बाद भाई ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। लेकिन, उनमें कई नाम ऐसे हैं। जिनका दूर-दूर तक इस केस से कनेक्शन नहीं है। इस संबंध में पूछने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कहा, अभी अनुसंधान चल रहा है। हालांकि इस घटना के बाद भी नेता जी रुके नहीं। उन्होंने सीबीआई के निदेशक को भी पत्र लिखा। लेकिन, सीबीआई को केंद्र अथवा राज्य सरकार की अनुसंशा पर आगे बढ़ती है। वह विधायक व सांसद के पत्र को तवज्जो नहीं देती। क्योंकि जो केस वह देख ही नहीं रही। उसमें किसी के पत्र से उसे क्या लेना देना। आज इस घटना को एक वर्ष पूरे हो चुके हैं। आगे जो भी अपडेट हमें मिलेंगे। उससे हम आपके समक्ष रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here