ट्रक से टकराई स्कार्पियो, एक की मौत, सात घायल

0
225

-शादी समारोह से वापस लौट रहे थे सभी लोग
बक्सर खबर। बक्सर-आरा एनएच पर रमगढ़ के समीप एक स्कार्पियो ट्रैक्टर लेकर जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी सवार घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए पहले निजी अस्पतालों में ले जाया गया। लेकिन, हालत बिगड़ने पर एक युवक मुकेश नट (30 वर्ष) को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपचार के उपरांत पटना रेफर किया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह आरा जिला के ही थाना कृष्णगढ़ ग्राम सरैया का निवासी था। उसके परिजनों ने पूछने बताया सभी लोग सोमवार को बक्सर से वापस लौट रहे थे।

तभी आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इतने में पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उससे जा टकराई। दुर्घटनास्थल ब्रह्मपुर थाने की सीमा में आता है। कुछ लोगों का कहना था, यह गरहथा गांव के समीप दुर्घटना हुई। लेकिन, कुछ का कहना था रमगढ़ के समीप। मृतक का साला गुड्डू भी वहां मौजूद था। पूछने पर उसने बताया बहनोई के मौसेरे भाई की शादी थी। उसमें शामिल होने हम सभी गए थे। लौटते वक्त यह दुर्घटना हो गई। वे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। इनकी पत्नी पुष्पा को पांच बच्चे हैं। जिनमें चार पुत्रियां और एक पुत्र है। उनका भरण पोषण कैसे होगा। हमें इसकी चिंता सता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here