-सुबह चार बजे के बाद से ही प्रभावी हो जाएगा आदेश
बक्सर खबर। 26 मई को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस तिथि को गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बक्सर आएंगे। इस संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर में नौ एंट्री का आदेश निर्गत किया है। अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार 26 को सुबह चार बजे से ही बड़े वाहन शहर की सीमा में दाखिल नहीं होंगे। छोटे अर्थात चार पहिया वाहन आई टी वाई नई सड़क, ज्योति चौक, बाईपास होते गोलंबर की तरफ आज जा सकते हैं।
लेकिन, नाथ बाबा नहर पुल व पीपी रोड अथवा मेन रोड में किसी तीन-पहिया अथवा चार पहिया वाहन का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। दो पहिया वाहनों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के अलावा पुलिस कप्तान ने भी ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। दोनों एक ही रूट का उल्लेख कर रहे हैं। अर्थात जहां-जहां प्रवेश वर्जित है, वहां पुलिस टीम तैनात रहेगी। वैसे भी गर्मी बहुत है, भीड़ कम हो तो बेहतर। क्योंकि स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में बाहर कम निकले की सलाह चिकित्सक भी नहीं दे रहे।

































































































