‌‌‌क्या खुलेगी परिवहन विभाग की कलई, डीएम ने जांच का दिया आदेश

0
37

– चौबीस घंटे के अंदर डीटीओ से मांगा गया जवाब,
बक्सर खबर। जिला परिवहन कार्यालय में शराब की बोतलें मिलने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मची हुई है। राजनीतिक लोग भी बयानबाजी करने लगे हैं। इसी बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी साहिला ने इस मामले की जांच दल का गठन कर दिया है। यह टीम उस तथ्य की जांच करेगी। जिसमें एक सिपाही का बयान सामने आया है। पूरा घटनाक्रम कोयले के ट्रक के कारण बना। जिसे रात के वक्त परिवहन विभाग के किसी कर्मी में पकड़ा था। और उसी रात छोड़ दिया। इसके बाद जो वीडियो वायरल हुआ। उसमें एक तरफ शराब की बोतलों और दूसरी तरफ भागने वाले ट्रक का बयान है। डीएम ने इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।

साथ ही जिला परिवहन पदाधिकारी राज कुमार प्रसाद से जवाब मांगा गया है। वह भी चौबीस घंटे के अंदर। पत्र 15 को जारी हुआ था। आज 16 को जवाब आना था। लेकिन, उसमें क्या लिखा है। यह जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है। वहीं दूसरी तरफ कुछ राजनीतिक लोग परिवहन कार्यालय को सील करने की मांग कर रहे हैं। वैसे सच यह है कि ग्राउंड फ्लोर पर जहां सुरक्षा प्रहरियों के लिए भोजन बनता है। उस रसोई को फिलहाल जांच के लिए बंद कर दिया गया हैं। और रही बात परिवहन कार्यालय की तो आप जानते हैं। किसी सरकारी दफ्तर को सील करने से जनता को परेशानी होगी। क्यों कार्यालय नहीं खुलने से अनेक लोगों का डीएल, परमिट आदि का कार्य ठप पड़ सकता है। लेकिन, कुछ लोग उसे भी मुद्दा बनाकर अपनी रोटी सेक रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here