– बड़े वाहनों को रात दस बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं
बक्सर खबर। 29 अप्रैल को मुंडन संस्कार की शुभ तिथि है। इस दौरान शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर का ट्रैफिक रूट प्लान जारी किया है। जिसमें कहा गया है, सुबह चार बजे से अपराह्न पांच बजे तक शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। साथ ही मालवाहक वाहनों को रात दस बजे तक प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। जो चार पहिया वाहन शहर की तरफ से अथवा इटाढ़ी व चौसा रोड से नगर में दाखिल होंगे। उन्हें आई टी आई मैदान, हवाई अड्डा, बाजार समिति जैसे स्थानों पर पार्क करना होगा।
दो पहिया वाहन शहर में आ जा सकेंगे। अगर किसी को शहर से होते आरा अथवा यूपी की तरफ जाना होगा। वे आई टी आई मैदान वाली सड़क होते ज्योति चौक से बाईपास रोड होते गोलंबर जा सकेंगे। और उधर से आने वाले वाहन इसी मार्ग से होकर चौसा की तरफ जा सकते हैं। लेकिन, मालवाहक वाहनों को प्रवेश की अनुमति रात दस बजे तक की नहीं होगी। इसका आदेश अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार के कार्यालय से जारी किया गया है। खबर के साथ उनके द्वारा जारी आदेश का पत्र भी संलग्न है। उसका अवलोकन आप कर सकते है।।






























































































