-20 अप्रैल को होगा अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान
बक्सर खबर। नावानगर प्रखंड के अतिमी पैक्स का चुनाव होने वाला है। इसके लिए आज बुधवार से नामांकन का सिलसिला प्रारंभ हो गया। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच तथा सदस्य पद के लिए आठ लोगों ने नामांकन किया। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रखंड कार्यालय में काउंटर बनाया गया है। इस संबंध में पूछने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची अधिकारी सूरज सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये पचरतनी देवी, सुबोध कुमार, राजू यादव, सुनील यादव और गुड्डी देवी ने अपना-अपना नामांकन पत्र जमा किया है।
साथ ही सदस्य पद हेतु कुल आठ नामांकन हुआ। बीडीओ ने आगे बताया कि अध्यक्ष पद के लिये कुल छह एनआर कटा है जिसमे पांच नामांकन आज हो गया। सभी नामांकन पत्रों का स्कूटनी 11 अप्रैल को होगी। साथ ही मतदान 20 अप्रैल को होगा। इसमें कुल मतदाता 2406 हैं। जिनके लिए चार बूथों का निर्माण किया जाएगा। ताकि मतदाता सुगमता पूर्वक अपना मतदान कर सकें। वहीं दूसरी तरफ नामांकन के बाद बाहर निकलने वाले उम्मीदवारों का स्वागत उनके समर्थकों द्वारा फूल माला से किया गया। यहां गुरुवार को नामांकन का अंतिम दिन है। संभव है, चुनाव संपन्न होने के दिन ही मतगणना का काम भी पूरा हो जाएगा।


































































































