डुमरांव में हुआ 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह, समाजसेवियों की सार्थक पहल

0
30

– रूद्र सागर सेवा संस्थान की पहल, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित
बक्सर खबर। डुमरांव का जंगलीनाथ शिव मंदिर सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार व मांगलिक गीतों से गूंज उठा। यहां सामाजिक लोगों की मौजूदगी में एक साथ 11 जोड़े दांपत्य के बंधन में बंधे। सामूहिक विवाह का यह आयोजन रूद्र सागर सेवा संस्थान के द्वारा किया गया था। विवाह करने वाले वर-वधू को संस्थान द्वारा आभूषण, दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपहार स्वरूप प्रदान की गई। साथ बराती व घराती व उपस्थित अन्य जन सामान्य तथा सगे-संबंधियों के लिए भोजन का शानदार प्रबंध किया गया था। सूत्रों की मानें तो डुमरांव नगर में यह अब तक का पहला सामूहिक विवाह समारोह था।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे मौजूद
बक्सर खबर। आयोजन को भव्यता देनें तथा अपने स्तर से सहयोग प्रदान करने के लिए बतौर अतिथि डुमरांव एसडीएम राकेश कुमार, विशिष्ट अतिथि बीडीओ संदीप कुमार पांडेय, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, प्रवक्ता शक्ति राय, युवा मोर्चा के प्रांतीय नेता दीपक यादव, सामाजिक कार्यकर्ता रामबहादूर सिंह, राजीव रंजन सिंह उर्फ रवि सिंह, उपेन्द्र चौबे, पुष्पांजलि देवी समेत सैकड़ो गणमान्य शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में रूद्र सागर सेवा संस्थान के संरक्षक व गुजरात के पूर्व डीजीपी केके ओझा, संस्थान के अध्यक्ष बालकृष्ण चौबे, सचिव रविशंकर चौबे,

सामूहिक विवाह समारोह की तस्वीर

व्यवस्थापक संजय चौबे उर्फ डब्लू चौबे, राजेश सैनी, रिंटू चौबे, रिऋकेष ओझा, तेज नारायण ओझा, रविशंकर पाठक, गोविंद तिवारी, रवि रंजन चौबे, सोनू सिंह, मोनू तिवारी, शिबू दूबे, गजेन्द्र दूबे, सोनू ओझा, अविनाश मिश्र, बाघी शिबू दूबे ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं आचार्य मंडल का नेतृत्व पंडित विन्ध्याचल ओझा कर रहे थे। उनके नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों ने पूरी परंपरा व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 11 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here