डुमरांव : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत

0
357

-आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, घर लौट रहे युवक की गई जान
बक्सर खबर। डुमरावं अनुमंडल में पिछले चौबीस घंटे के दौरान दो जगह सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इसमें बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। पहली घटना नावानगर बाजार से सटे बीपीएस विद्यालय के समीप सोमवार की रात साढ़े आठ बजे हुई। अशोक कुमार (20) पिता संतोष यादव, ग्राम जितवाडिह, थाना बासुदेवा, बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। विद्यालय के समीप उन्हें ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर वे बेसुध पड़े थे। ग्रामीणों को सूचना मिली तो उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावानगर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत बताया। आक्रोशित लोग शवा के साथ अस्पताल के सामने ही सड़क पर आ डटे।

डुमरांव-नावानगर मार्ग जाम की सूचना मिलते ही मौके पर बासुदेवा थाना की पुलिस पहुंची। यह इलाका उसी की सीमा में आता है। लोगों को किसी तरह समझाकर वहां से हटाया गया। दूसरी दुर्घटना आज मंगलवार की सुबह साढ़े छह बजे के लगभग सिकरौल थाना के चमिला गांव के समीप हुई। दो बाइक सवार युवक आमने-सामने पुल के पास टकरा गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। उनमें से एक अप्पू कुमार (19) निवासी ग्राम यार, थाना अगियांव, जिला भोजपुर की मौत हो गई। सिकरौल पुलिस ने पूछने युवक की पहचान की। उन्होंने बताया यह कहीं रिश्तेदार से अपने गांव भोजपुर जिला जा रहा था। सुबह के वक्त इसकी बाइक चमिला पुल के समीप दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरा सवार भी घायल है। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here