अभाविप ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन

0
20

सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के साथ रंगों का उत्सव मनाने का आह्वान                                    बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा स्थानीय कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कला मंच के जिला संयोजक राहुल कुमार ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय कला मंच के नगर प्रमुख सौरभ चौबे ने किया। समारोह में उपस्थित अभाविप के जिला संयोजक अविनाश पांडे ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एकजुट होने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को सशक्त करने की प्रेरणा देता है।

नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों और नागरिकों से आग्रह किया कि वे होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाएं। उन्होंने जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने और प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि होली को मर्यादा और जिम्मेदारी के साथ मनाना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जल की अनावश्यक बर्बादी से बचते हुए प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें तथा समाज में सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। समारोह के दौरान एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और संगठन की मजबूती के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

समारोह में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, हिमांशु कश्यप, दुर्गेश पांडेय, आदित्य गुप्ता, संजीत यादव, दिव्यांशु मिश्रा, नंदन, अनिकेत कुमार, रतन गुप्ता, प्रभास चौबे, नीतीश पटेल, अमरेंद्र मिश्रा, रोहित मिश्रा, आलोक मिश्रा सहित कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here