‌‌‌ पुलिस ने बरामद किया गांजा, एक को दबोचा

0
159

-नावानगर थाना के केसठ गांव से हुई बरामदगी
बक्सर खबर। नावानगर थाने की पुलिस ने मंगलवार को केसठ गांव से गांजा की पुड़िया बरामद की। जिसे बेचने के लिए महेश कुमार बाजार पहुंचा था। बरामद गांजा की कुल मात्रा लगभग 215 ग्राम है। अर्थात सवा दो सौ ग्राम गांजा लिए मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में केसठ गांव का रहने वाला महेश गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार नावानगर के थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार को सूचना मिली।

इस बाजार में मादक पदार्थ की कुछ लोग बिक्री कर रहे हैं। वे बेखौफ हैं और खुलेआम कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। इस सब जानने के बाद पुलिस ने अपना जाल फैलाया। रंगे हाथ केसठ गांव के आरोपी को  रंगे हाथ दबोच लिया। उससे पूछताछ भी हुई। अगर तू छोटा धंधेबाज है तो बड़े का नाम बता। जहां से यह खेप लाता है। उससे क्या जानकारी मिली। यह पुलिस ने साक्षा नहीं किया है। अलबत्ता यह जरूर कहा आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here