रांची में रोटरी का महाजुटान, डॉ दिलशाद को मिला पीएचएस का खिताब

0
22

रोटरी जिलाध्यक्ष ने किया जिले का प्रतिनिधित्व, बढ़ाया मान                                                                        बक्सर खबर। रोटरी क्लब बक्सर के लिए यह गर्व का क्षण रहा जब क्लब के जिलाध्यक्ष डॉ. दिलशाद आलम ने रांची में रोटरी द्वारा आयोजित समागम कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान डॉ. दिलशाद आलम को लगातार इस वर्ष पीएचएस अर्थात पॉल हैरिस सोसाइटी का खिताब मिला, जिससे जिले का नाम पूरे बिहार–झारखंड में रोशन हुआ। रांची में आयोजित इस समागम में बिहार और झारखंड के करीब 121 रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य शामिल हुए। लगभग 5000 रोटेरियन इस कार्यक्रम में एक मंच पर जुटे। कार्यक्रम में रोटरी के वैश्विक योगदानों पर भी चर्चा हुई। पोलियो उन्मूलन से लेकर कई गंभीर बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में रोटरी की भूमिका को सभी ने सराहा। सम्मेलन को रोटरी की वरिष्ठ पदाधिकारी शुभा चंद्रन, गवर्नर नम्रता, पूर्व गवर्नर बिंदु जोगेश, संजीव ठाकुर सहित राज्यसभा के कई सदस्यों ने संबोधित किया और रोटरी के सामाजिक कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। जिले में रोटरी क्लब द्वारा लगातार किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भी चर्चा इस समागम में हुई।

सीपीआर ट्रेनिंग, सर्वाइकल वैक्सीनेशन, स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, पौधरोपण और ब्लड सेंटर के लिए ग्रांट प्रस्ताव जैसे कार्यों को अन्य जिलों के रोटेरियनों ने सराहा। इस अवसर पर डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि रोटरी केवल एक संस्था नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। जिले में हमारी टीम ने मिलकर जो काम किया है, उसी का परिणाम है कि हमें लगातार पहचान और सम्मान मिल रहा है। आगे भी हम स्वास्थ्य, शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में सचिव एस एम साहिल, मनीष कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार वर्मा, आशीष गुप्ता, अनिल केसरी, रमाशंकर सिंह कुशवाहा, प्रेसिडेंट इलेक्ट निर्मल सिंह सहित कई रोटेरियन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here